logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: बीएसएनएल की सेवा बनी सिरदर्द, मोबाईलधारकों का हो रहा वित्तीय नुकसान


गड़चिरोली: एटापल्ली तहसील के आखरी छोर पर बसे जारावंड़ी गांव में इन दिनों में बीएसएनएल की सेवा सीरदर्द बन गयी है। नियमित नेटवर्क नहीं मिल पाने के कारण महंगे रिचार्ज करनेवाले मोबाईलधारकों को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है। संबंधित विभाग इस ओर ध्यान देकर कवरेज की समस्या से राहत दिलाने की मांग पसिर के नागरिकों ने की है। जारावंड़ी मोबाईल टॉवर का निर्माण किया गया है। लेकिन दर्जेदार सेवा नहीं मिलने के कारण मोबाईल टॉवर भी शो-पिस बन गया है। 

टॉवर को इंटरनेट सुविधा नहीं दी गई। वहीं अब कॉलींग भी नहीं हो पा रही है। जिससे कारण परिसर के ग्राहक पुरी तरह त्रस्त हो गये है। बताया जा रहा है कि, संबंधि टॉवर का कवरेज केवल 1 किमी के दायरे में मिला है। इस क्षेत्र में इंटरनेट का उपयोग करनेवालों की संख्या काफी कम है। ग्राहक 499 से लेकर 1000 रूपयों का रिचार्ज करते है। इन रिचार्ज की कालावधि में 26 से 45 दिनों की होती है। लेकिन बीएसएनएल की खंडित सेवा के चलते रिचार्ज व्यर्थ जाने की बात कही जा रही है। 

निजि कंपनी का टॉवर लगाने की मांग 

जारावंड़ी परिसर में एकमात्र बीएसएनएल की सेवा होकर परिसर के ग्राहकों को इसी सेवा में निर्भर रहना पड़ रहा है। लेकिन इस सेवा इन दिनों सिरदर्द बनने के कारण ग्राहकों को भारी त्रासदि का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के निर्माण हुई कवरेज की समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान देकर प्रशासन निजि कंपनी का मोबाईल टॉवर निर्माण कर ग्राहकों को राहत दे, ऐसी मांग जारावंड़ी परिसर के नागरिकों ने की है। 

किसान अनेक योजनाओं से वंचित 

जारावंड़ी परिसर में कवरेज नियमित रूप से नहीं मिल पाने के कारण अनेक कार्य प्रभावित हो गये है। इस क्षेत्र के छात्र, नागरिक और किसानों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में इंटरनेट सेवा नहीं होने के कारण किसानों को फसल कर्ज समेत अनेक योजनाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। वर्तमान स्थिति में ग्रीष्मकालीन छूट्टियां लगने के कारण अनेक छात्र अपने गांवों में वापिस लौटे है। ऐसे में उन्हें ऑनलाईन कार्य व क्लॉसेस से वंचित रहना पड़ रहा है। संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।