logo_banner
Breaking
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: एसटी बस का फैन बेल्ट टूटा, बाल-बाल बचीं दर्जनों विद्यार्थियों व यात्रियों की जान


गडचिरोली: राज्य परिवहन निगम की कबाड़ हुई एसटी बसों के कारण जिले में हर दिन यात्रियों को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार, 6 सितंबर को तहसील के आसरअल्ली से सिरोंचा की ओर जा रहीं एसटी बस का फैन बेल्ट अचानक राजीवनगर गांव के पास टूट गया। इस बीच बस से काला धूंवा निलकने के कारण बस में सवार विद्यार्थियों व यात्रियों की जान सांसत में आ गयी। बस के अचानक रूकते ही सवार सभी यात्री व विद्यार्थी नीचे उतर गये।

 मिली जानकारी के अनुसार, मानव विकास मिशन के तहत विद्यार्थियों के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। बुधवार को मानव विकास मिशन की बस क्रमांक एम. एच. 40 ए. क्यू. 6146 आसरअल्ली परिसर के विद्यार्थियों व आम यात्रियों को लेकर सिरोंचा की ओर रवाना हुई। मात्र यह बस राजीवनगर गांव के पास पहुंचते ही बस का फैन बेल्ट अचानक टूट गया और बस के इंजिन से धूंवा निकलने लगा। इस घटना से विद्यार्थियों व यात्रियों की जान आफत में फंस गयी थी। 

लेकिन अचानक बस के रूकते ही सभी यात्री व विद्यार्थी बस से नीचे उतर गये। जिसके कारण उनकी जान बाल बाल बच गयी। आसरअल्ली से सिरोंचा पहुंचने वाली मानव विकास मिशन की बसें पूरी तरह कबाड़ हो गयी है। हर दिन यह बसें किसी भी स्थान पर थम जाती है। जिससे विद्यार्थी अपने स्कूलों में समय पर पहंुच नहीं पा रहें है। कबाड़ बसों को तत्काल बदलकर नई बसें उपलब्ध कराने की मांग परिसर के विद्यार्थियों ने की है।