logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gadchiroli

Padma Awards 2023: झाड़ीपट्टी रंगभूमि कलाकार परशुराम कोमाजी खूने पद्मश्री से सम्मानित


गडचिरोली: केंद्र सरकार ने बुधवार को पद्मा पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत जिले के झाड़ीपट्टी रंगभूमि कलाकार परशुराम कोमाजी खूने (Parshuram Komaji Khune) को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। रंगमंच के क्षेत्र में योदान को लेकर उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

क्या है झाड़ीपट्टी? 

यह एक लोक नाटक है, जो विदर्भ राज्य के पूर्वी हिस्से के जिलों चंद्रपुर, गडचिरोली, गोंदिया और भंडारा में किया जाता है। धन की फसल जब कटने को आती ही उस समय यह नाटक का आयोजन किया जाता है। राज्य के इस हिस्से में बड़ी संख्या में वन मौजूद है, इसलिए इसका नाम झाड़ीपट्टी पड़ा। यह नाटक उस क्षेत्र के लोक कलाकारों द्वारा किया जाता है।

800 से ज्यादा किरदार निभाए

परशुराम खूने ने अपने जीवन में 5000 हजार से ज्यादा नाटकों में भाग लिया है। जिसमें उन्होंने 800 से ज्यादा किरदार निभाया है। खूने लोक नृत्य के माध्यम से लोगों को जागृत करने का काम भी करते हैं। उन्होंने इसके माध्यम से नक्सलियों के बहकावे में आ चुके कई युवाओं को वहां से बाहर निकला है। इस के साथ वह इसके माध्यम से समाज के अंदर मौजूद कई कुरूतियों के खिलाफ लोगों को जागृत करने का भी काम करते हैं।