logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: नरभक्षी बाघ ने ली महिला किसान की जान, संतप्त ग्रामीणों ने दो घंटो तक नहीं उठाने दिया मृत महिला का शव


गडचिरोली: धान की फसलों में उगे कचरे को साफ कर रहीं एक महिला किसान पर नरभक्षी बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला किसान की घटनास्थल पर ही मृत्यू हो गयी। मृत महिला की पहचान फरी गांव निवासी महानंदा दिनेश माेहुर्ले (53) के रूप में हुई है। घटना से संतप्त ग्रामीणों ने वन विभाग से मृत महिला के शव को ले जाने से पहले बाघ को पकड़ने की मांग करने लगे। करीब दो घंटे तक ग्रामीणों ने वनविभाग को मृत महिला के शव को हाथ नहीं लगाने दिया। इस कारण घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद मृत महिला का शव उठाया गया। इस घटना से फरी क्षेत्र के नागरिकों में दहशतपूर्ण माहौल निर्माण हो गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में खरीफ सत्र शुरू होकर खेतों में धान की फसल तैयार होने की कगार पर आ पहुंची है। ऐसे में फसलों के बीच कचरा भी उगने लगा है। हर दिन की तरह सोमवार की सुबह 10 बजे के दौरान महिला किसान महानंदा अपने खेत में पहुंची। उनका खेत फरी गांव से सटे जंगल परिसर में होकर कचरा साफ करते समय ही घात लगाए बैठे एक बाघ ने हमला बोल दिया। 

बाघ ने महानंदा को घिसटकर जंगल में ले गया। इस बीच महानंदा की मृत्यू हो गयी। अन्य खेतों में मौजूद किसानों ने इस घटना की सूचना वनविभाग को दी। घटना की जानकारी मिलते ही वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, उसे ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। गर्मिणो ने पहले बाघ को पकड़ने और फिर शव ले जाने की मांग रख दी। करीब दो घंटे तक वन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को समझाते रहे लेकिन कोई समझने को तैयार नहीं था। 

इस कारण गांव में तनाव का माहौल बन गया। मौके की नजाकत को समझते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। दो घंटे तक सम्न्झाने के बाद ग्रामीण माने तब जाकर वन विभाग के अधिकारीयों ने महिला के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से बाघ के हमलों की घटना पूरी तरह थम गयी थी। लेकिन सोमवार की सुबह एक बार फिर बाघ का हमला होने से ग्रामीणों में दहशतपूर्ण माहौल निर्माण हो गया है। वर्तमान में खेती के कार्य शुरू होने के कारण नरभक्षी बाघ का तत्काल बंदोबस्त करने की मांग फरी गांव के नागरिकों किसानों ने की है। इस बीच मृत महिला किसान महानंदा मोहुर्ले को सरकार द्वारा तत्काल वित्तीय मदद देने की मांग ग्रामीणों ने की है।