logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: पुलिस ने नक्सलियों मंसूबों को किया नाकाम, बड़ी संख्या में विस्फोटक किया बरामद 


गडचिरोली: नक्सलियों के सुरक्षाबलों और पुलिस को नुकसान पहुंचाने के मंसूबों को फिर से नाकाम कर दिया गया है। गढ़चिरौली पुलिस के नक्सल रोधी दस्ते ने सुरक्षबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जमीन रखे हथियार और विस्फोटकों को बरामद किया है। गुप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन हथियारों को जब्त किया है। 

गडचिरोली पुलिस की नक्सल विरोधित टीम को सूचना मिली थी कि, पुलिस को नुक़साम पहुंचाने के इरादे से जमीन में भारी संख्या में विस्फोटक और हथियार को छुपाया गया है। इसके आधार पर पुलिस ने सात मार्च को धनोरा अनुमंडल के तहत गारापट्टी पुलिस सहायता केंद्र सीमा के तहत टीपगढ़ जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। 

इस दौरान पुलिस को विस्फोटक और हथियार मिले। इसमें 12 बोर रायफल, 2 विस्फोटक व हथियार सामग्री जब्त की गई है। ज्ञात हो कि, पुलिस को नुकसान पहुंचाने व जनहानि करने के लिए नक्सली गुपचुप तरीके से जमीन में हथियार जमा करते हैं। इन हथियारों का इस्तेमाल नक्सल सप्ताह और अन्य समय में किया जाता है।