logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: उखड़ी छत के साथ सड़क पर दौड़ती लाल परी, वीडियो हुआ वायरल


गडचिरोली: राज्य परिवहन निगम की बसों का हाल सभी को पता है। सड़क पर चलते-चलते खराब हो जाती या दुघटना का शिकार हो जाती। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एसटी महामण्डल की एक बस उखड़े छत के साथ सड़क पर दौड़ रही है। इसी दौरान सामने से जारहे किसी ने इसका वीडियो बना लिया। गनीमत यह रही कि, इस दौरान छत टूटी नहीं, जिससे एक बड़ा हादसा हो जाता। 

पिछड़ा कहे जाने वाले गढ़चिरौली जिले में सरकारी व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। बारिश के मौसम में पानी के रिसाव के कारण सड़क पर बस का फंसना आम बात है, लेकिन बुधवार को एक अनोखा वाक्य हुआ, जहां चलती बस की छत उखड गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, बस गढ़चिरौली से अहेरी जा रही थी। जैसे ही बस चामोर्शी रोड पर पहुंची तभी बस की छत उखड गई। टूटे छत से कई किलोमीटर तक बस सड़क पर दौड़ती रही। गनीमत यह रही कि, बस की छत टूटकर अलग नहीं हुआ। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। 

इसी दौरान किसी ने बस का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल होरहा है। वीडियो के सामने आने के बाद लोग बस के रख रखाव को लेकर विभाग ओर सवाल उठा रहे हैं। वहीं इसको लेकर जब डिपो प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने कुछ बोलने से इनकार कर दिया।