logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: बाघ के हमले में चरवाह घायल, पलसगांव जंगल परिसर की घटना


गडचिरोली: जिले के आरमोरी तहसील अंतर्गत आनेवाले पलसगांव के जंगल क्षेत्र में मवेशियों को चराने गये चरवाह पर बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल किया। यह घटना गुरूवार को घटी। घायल चरवाह का नाम रवींद्र पुसाम (49) होकर उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुसाम यह कासवी से देड किमी दुरी पर हमेशा की तरह गुरूवार को भी मवेशियों को चराने ले गया था। इसी बीच पलसगांव के जंगल में बाघ ने उसपर अचानक हमला बोल दिया। हमला होते ही पुसाम द्वारा चिल्लाए पर बाघ जंगल में भाग गया। इस घटना में पुसाम घायल हो गया। इधर चरवाह घायल होने की जानकारी मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचकर घायल चरवाह को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से परिसर में दहशत का वातावरण निर्माण हो गया है।