logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: जिले में हाथियों का आतंक, हमले में 80 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल


गडचिरोली:  जिले से जंगली हाथियों का कहर लगातार जारी है। गुरुवार को एक बार फिर कोरची तहसील के लेकुरबोडी गांव में हाथियों ने तांडव मचाया है। हाथियों के इस हमले में एक 80 वर्षीय वृद्धा संकुबाई कोलूराम नरेती गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए गढ़चिरौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोंदिया और गढ़चिरौली में  जंगली हाथियों का झुंड पिछले के एक माह से आतंक मचा रहा है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं अब फिर से यह झुंड गढ़चिरौली के कोरची तहसील में प्रवेश कर गया है। बेलगांव वन क्षेत्र के लेकुरबोडी गांव में गुरुवार की रात के करीब झुंड ने खेतों और घरों को काफी नुकसान पहुंचाया। इसमें संकूबाई नरेती गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस बीच हाथियों के खतरे को देखते हुए वन विभाग के अमले ने इलाके में थाना बना लिया है। बेलगांव वन परिक्षेत्र अधिकारी लक्ष्मीकांत ठाकरे ने बताया कि अब झुंड गांव से 5 किमी दूर है।