logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: कोपर्शी मुठभेड़ में ढ़ेर नक्सलियों पर था 14 लाख रूपयों का इनाम, एक पीपीसीएम व अन्य तीन सदस्यों का समावेश


गड़चिरोली: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा पर स्थित भामरागढ़ तहसील के कोपर्शी जंगल परिसर में बुधवार 27 अगस्त की प्रात: लगातार 8 घंटों तक हुई गोलिबारी में मारे गये चारों नक्सलियों पर महाराष्ट्र सरकार ने कुल 14 लाख रूपयों का इनाम घोषित किया था। मारे गये नक्सलियों में एक पीपीसीएम (प्लाटून पार्टी कमेटी मेंबर) समेत तीन महिला नक्सल सदस्यों का समावेश होकर यह सभी नक्सली कोपर्शी जंगल परिसर में किसी बड़ी योजना को अंजाम देने के फिराक में थे।

ढ़ेर हुए नक्सलियों में कंपनी क्रमांक 10 में पदस्थ पीपीसीएम छग राज्य के कांकेर जिले के बुर्गी गांव निवासी 6 लाख रूपये इनामी मालु पदा (41) समेत कंपनी क्रमांक 10 की कंपनी सदस्य 4 लाख इनामी धानोरा तहसील के बोधिनटोला निवासी क्रांति उर्फ जमुना रैनु हलामी (32), अहेरी दलम की दलम सदस्य 2 लाख रूपये इनामी छग राज्य के बस्तर एरिया निवासी ज्योति कुंजाम (27) अौर गट्टा दलम की सदस्या 2 लाख रूपये इनामी छग राज्य के बस्तर एरिया निवासी मंगी मडकाम (22) का समावेश है।