logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, एक ट्रक जलकर हुआ खाक


गडचिरोली: सुरजागड से लोह अयस्क परिवहन करनेवाले ट्रक व कोठारी से सुरजागड की ओर जानेवाले ट्रक में कोठारी से 6 किमी दूरी पर गणपुर गांव के पास आमनेसामने भिडंत हुवी। जिसमे दोनों ट्रक जलकर खाक हो गए। इसमें किसी के जीवित होनी नही हुवी है। 

पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा 

यह घटना गुरुवार 17 अगस्त की रात करीब 9।30 बजे की है। घटना की जानकारी कोठारी पुलिस को मिलते ही थानेदार विकास गायकवाड़ और उनकी टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए गोंडपिपरी, पोंभुर्ना, बल्लारपुर के फायर ब्रिगेड को बुलाया और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

कोठारी-गोंडपिपरी राष्ट्रीय महामार्ग पर दुर्घटना और भीषण आग के कारण चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। घटना का संज्ञान लेते हुए कोठारी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच थानेदार विकास गायकवाड़ के मार्गदर्शन में उनकी टीम कर रही है।

सुरजागढ की यातायात बन रही जानलेवा 

सुरजागढ़ से लौह अयस्क की ढुलाई करने वाले सैकड़ों ट्रक हैं और ड्राइवर नशे में वाहन चलाते है। इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और नागरिकों की जान खतरे में है। तेज रफ्तार से होनेवाली यातायात चालक की लापरवाही के कारण वाहन पर से नियंत्रण छुट रहा है व हादसे हो रहे है। यह यातायात नागरिकों की जान ले चुका है। इसलिए प्रशासन से इसे समय रहते रोकने की मांग की जा रही है।