logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchroli: जिले के 33 पोलिसअधिकारियों को राष्ट्रपती पोलीस शौर्य’ पदक


गढ़चिरौली: गढ़चिरौली के 33 पुलिस कर्मियों को नक्सलियों से लड़ने में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया है. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से देशभर में कुल 229 वीरता पदकों की घोषणा की गई। इसमें गढ़चिरौली के 33 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं.

हर साल गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाता है। इस साल गणतंत्र दिवस पर गढ़चिरौली पुलिस बल के 29 सदस्यों को वीरता पदक दिए गए। अब स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 33 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक देने की घोषणा की गई है.

 इसलिए, इस वर्ष गढ़चिरौली पुलिस बल के कुल 62 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति वीरता पदक प्राप्त हुआ है। गढ़चिरौली पुलिस बेहद विपरीत परिस्थितियों में नक्सलियों से मुकाबला करती है. इसलिए पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा है कि गढ़चिरौली पुलिस कर्मियों के लिए वीरता पदक मिलना सम्मान की बात है.

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची

रोहित फारने (सहायक पुलिस निरीक्षक), भास्कर कांबले (सहायक पुलिस निरीक्षक), कृष्णा काटे (सहायक पुलिस निरीक्षक), बालासाहेब जाधव (पुलिस उप-निरीक्षक), सतीश पाटिल (पुलिस उप-निरीक्षक), सुरपत वड्डे, मसरू कोरेटी, द्रगसे नरोटे , संजय वाचामी, गौतम कांबले, मोरेश्वर पुरम, मुकेश उसेंडी, विनोद डोकरमारे, कमलाकर घोड़ाम, देवीदास हलामी, महारू कुलमेथे, चंद्रकांत ओइके, पोन्ना अत्राम, किरण हिचामी, दयाराम वाल्वे, प्रवीण जोडे, दीपक मडावी, रामलाल कोरेटी, हेमंत कोडाप, वारलू अत्राम, माधव टिम्मा।, नरेश सिद्दाम, रोहिदास कुशनाक, नितेश दाने, कैलास कुलमेथे, प्रशांत बिटपल्लीवार, मुकुंद राठौड़, नागेश पाल।