logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

"सरकारी काम सहा महिने थाम" हमें इस संकल्पना को बदलना है- मुख्यमंत्री


गडचिरोली: राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी उपक्रम सरकार आपके द्वारा के तहत शनिवार को गडचिरोली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा की हमारी सरकार इस संकल्पना को ख़त्म करना चाहती है जिसमे कहा जाता है की "सरकारी काम सहा महिने थाम",शिंदे ने कहा की बीते एक वर्ष में सरकार जल्द और अहम निर्णय ले रही है जिसमे केंद्र सरकार भी मदत कर रही है.हमारी सरकार का लक्ष्य है की जनता के बीच में जाकर उनके कामों को करवा कर देना। गडचिरोली में शायद ही इससे पहले कोई कार्यक्रम हुआ हो जिसमे इतनी भीड़ आयी हो.इस कार्यक्रम में लाभार्थियों को मंच पर बैठाया गया है.जो सूचि तैयार हुई है उसके अनुसार जिले के 6 लाख 97 हजार लाभार्थियों को 601 करोड़ रुपयों का लाभ दिया जा रहा है.गडचिरोली में तेजी से विकास हो रहा है नागरिकों को रोजगार मिल रहा है.मुख्यमंत्री ने कहा की नक्सलवाद और आदिवासी बहुल जिले के रूप में पहचाने जाने वाले इस जिले से पुलिस ने लगभग-लगभग नक्सलवाद को ख़त्म कर दिया है.मैं जब मंत्री था तब मैंने खुद गडचिरोली जिले के पालकमंत्री पद की जिम्मेदारी मांगी थी.आज फडणवीस के रूप में एक डैशिंग गृहमंत्री हमें मिला है.वो जिले के पालकमंत्री भी है.हमारी सरकार लोगों के बीच जाकर काम कर रही है.