logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

"महेश नागुलवार का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा", मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा


गढ़चिरौली: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहीद सी-60 कमांडो महेश नागुलवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, "नक्सल मुक्त भारत के अभियान में राष्ट्र के लिए महेश नागुलवार द्वारा दिए गए बलिदान को हम कभी नहीं भूलेंगे और उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।"

सी-60 जवानों ने भामरागढ़ तहसील के फुलनार जंगल क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन में एक नक्सली शिविर को नष्ट कर दिया। हालांकि इस ऑपरेशन के दौरान महेश नागुलवार को गोली लग गई और कल इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी बहादुरी को देखते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने राज्य सरकार की ओर से परिवार को 2 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता और विभिन्न लाभ देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक से सीधे बातचीत की और पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया, "महाराष्ट्र पुलिस बल और हम सभी नागुलवार के परिवार के साथ हैं।"