logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: हादसे के बाद हुआ पशु तस्करी का भंडाफोड़, 40 गोवंशों की मौत


गडचिरोली: गडचिरोली-मुल रोड पर आकापुर गांव के गोवंशों से भरा तेज रफ्तार ट्रक रोड से नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में 40 गोवंशों की मौत हो गई.  

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक तेज रफ्तार से ट्रक चला रहा था. इसी दौरान आकपुर गांव के पास मोड़ लेते समय चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क नीचे जा गिरा. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

बताया जा रहा है कि मृत गोवंशों को हैदराबाद के बूचड़खाने ले जाया जा रहा था. इसके बाद जेसीबी की मदद से ट्रक और मृत जानवरों को बाहर निकाला गया. इस रास्ते से अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की जाती है. इस हादसे से तस्करी की घटना सामने आई है. मृत गोवंशों को गहरे गड्ढे में दफना दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.