logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

एंटी नक्सल अभियान को मिली बड़ी जीत, 12 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण; मुख्यमंत्री ने संविधान की प्रति भेंटकर किया स्वागत


गडचिरोली: एंटी नक्सल मुहीम को शुक्रवार को बड़ी जीत मिली। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में 12 हार्डकोर नक्सलियों ने हिंसा के रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटते हुए आत्मसमर्पण किया। मुख्यमंत्री ने सभी को संविधान की प्रति भेंटकर उनका स्वागत किया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक करोड़ से ज्यादा का इनाम था। 

नक्सल प्रभावित जिले के रूप में पहचाना जाने वाले गडचिरोली में जैसे-जैसे विकास हो रहा है नक्सल मूवमेंट दम तोड़ रहा है। सुरक्षबलों की सख्ती और जिले में होते विकास को देखते हुए नक्सल मूवमेंट में शामिल नक्सली लगातार हथियार छोड़ कर मुख्य धारा में आते जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को 12 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

गडचिरोली पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नक्सलियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपने हथियार सौंपा और आत्मसमर्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को संविधान की प्रति भेंट कर उनका स्वागत किया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सात महिलाएं और पांच पुरुष शामिल है। सभी पर एक करोड़ से ज्यादा का इनाम था।

माओवादियो की टूटी कमर 

नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक बताया। फडणवीस ने कहा कि, माओवादियों की कमर टूट चुकी है। जिस चीज के लिए वह हंसा कर रहे थे वह होने वाला नहीं था। इसलिए सभी ने संविधान पर भरोसा जताते हुए वापस लौटने का निर्णय लिया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने नक्सल अभियान में शामिल लोगों से मुख्यधारा में लौटने का आवाहन किया और ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतवानी भी दी।