logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: 17000 जवानों की निगहबानी में संपन्न होगा विस चुनाव, नक्सल प्रभावित 366 मतदान केंद्रों पर रहेगी पैनी नजर


गड़चिरोली: आदिवासी बहुल और नक्सल प्रभावित गड़चिरोली जिले के तीन विधानसभा चुनाव में आगामी 20 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने जा रहीं है। इस प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए नक्सल प्रभावित इलाकों में सेंट्रल की 110 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। इन कंपनियों में सीआरपीएफ, एसआरपीएफ, जिला पुलिस और सी-60 जवानों का समावेश होकर तकरीबन 17 हजार जवानों की निगहबानी में यह चुनाव संपन्न होंगे। 

हर छोटी से छोटी हरकत पर नजर रखने के लिए 130 ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जाएगी। वहीं इस चुनाव को संपन्न करने के लिए केंद्र सरकार से एम 17 के कुल 5 हेलिकॉप्टर की मांग भी की गई है। 

इस बार तीनों विधानसभा में 75 फीसदी से अधिक वोटिंग दर्ज कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विशेषत: नक्सल प्रभावित 366 मतदान केंद्रों पर जवानों का कड़ा बंदोबस्त रहेगा। इस बात की जानकारी बुधवार को आयोजित पत्र परिषद में जिलाधिकारी व जिला चुनाव अधिकारी संजय दैने ने दी।