logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी के पदाधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा


गडचिरोली : भाजपा विधायक डॉ. देवराव होली ने अपने ही पार्टी के पदाधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.इतना ही नहीं उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई है जिसमे उन्होंने पदाधिकारियों द्वारा उन्हें बदनाम किये जाने का आरोप लगाया है. विधायक और पदाधिकारियों के इस विवाद के चलते पार्टी के भीतर की अंदरूनी कलह एक बार फिर से खुलकर सामने आ गया है होली एक प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर कहा की उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और उन्होंने 1000 रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है.
2017 में बीजेपी विधायक डॉ. देवराव होली ने उद्योग निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 'मेक इन गढ़चिरौली' की अवधारणा पेश की। इस माध्यम से अगरबत्ती, मछली तालाब, चावल मिल जैसे विभिन्न उद्योगों को अनुदान के माध्यम से बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। हालांकि संबंधित हितग्राहियों का आरोप था कि इसके लिए  कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी हुई है.समय-समय पर प्रभावित हितग्राहियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपना दुख भी जताया. पिछले सप्ताह इनमे से कुछ लाभार्थी नागपुर के संविधान चौक पर थे और डॉ होली के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अनशन बैठे थे। होली ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया की यह सब राजनीतिक मंशा से प्रेरित हैं और यह मुझे बदनाम करने के लिए है इसमें उनकी पार्टी के लोग भी शामिल है.उन्होंने यह भी कहा की इस पूरे मामले की  कलेक्टर के माध्यम से जांच करायी गयी है जिसमे वह इस  मामले में निर्दोष पाये गये हैं.