logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

पत्नी को अस्पताल ले जाते समय कार हुई दुर्घटना का शिकार, माँ और सास का निधन


गडचिरोली: सांप के काटने के कारण इलाज के लिए पत्नी को अस्पताल ले जा रहे ग्राम सेवक की कार दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में ग्राम सेवक की माँ और सास की मौत हो  गई। मृतकों की पहचान जनाबाई बाबूराव डोनरकर (55), शालूबाई देवीदास दहागांवकर (52) है। 

मिली जानकारी के अनुसार, हेमंत बाबूराव डोनरकर (रा. अहेरी) ग्राम सेवक है और गाँव में उसकी ससुराल है। 18 अप्रैल को उसकी पत्नी स्नेहा को घर का काम करने के दौरान सांप ने काट लिया। हेमंत अपनी पत्नी स्नेहा को चार पहिया वाहन (एमएच 33, एसी 7878) के साथ गढ़चिरौली जिला अस्पताल ले गया। इस दौरान  उसकी मां और सास भी मौजूद रही। 

रात नौ बजे जैसे ही वाहन चमोर्शी गढ़चिरौली मार्ग पर पोहर नदी पर पहुंच गया। वहां सड़क का काम चल रहा है। इस दौरान कार गड्ढे से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में चारों घायल हो गए।  घटना के बाद नागरिकों ने प्राथमिक उपचार के लिए उसे चमोर्शी पहुंचाया। जनाबाई डोनरकर की वहीं मौत हो गई, उसके बाद शालूबाई की भी गढ़चिरौली ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। इस बीच, स्नेहा का नागपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।