logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: दवाई में की मिलावट तो होगी मोका के तहत कार्रवाई, मंत्री धर्मराव आत्राम ने दी चेतावनी


गडचिरोली: राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री धर्मराव बाबा अत्राम ने दवाइयों में मिलावट करने वालों को सख्त चेतवानी दी है। रविवार को गडचिरोली में पत्रकरो से बात करते हुए आत्राम ने कहा, “दवाओं में मिलावट के मामलों को गंभीर है। लोगों को मारने की रणनीति के तहत काम करने वाले ऐसे मिलावटखोरों के खिलाफ मकोका कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।” इसी के साथ उन्होंने जल्द ही एफडीए विभाग में रिक्त पदों को तुरंत भरने का भी वादा किया।

आत्राम ने कहा, “आदिवासी बहुल गढ़चिरौली जिले के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी है. जिससे दवाओं में मिलावट के मामलों से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्हें दवाओं में मिलावट की भी कई शिकायतें मिली हैं। यह मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ है और दवाओं में मिलावट करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “ऐसे मिलावटखोरों के खिलाफ धारा 328 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस धारा में छह माह तक जमानत नहीं होती। इतना ही नहीं लगातार कार्रवाई के बाद भी यदि मिलावट के मामलों में कमी नहीं आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” मंत्री अतराम ने पत्रकारों से यह भी कहा कि राज्य सरकार जिले के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।