logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

जिले के 150 से अधिक गांवों का संपर्क कटा,गडचिरोली में शुरुआती बारिश का दिखा जोरदार असर


गडचिरोली: विदर्भ के कई जिलों में इन दिनों भीषण बारिश हो रही है.नागपुर स्थित मौसम विभाग कार्यालय ने अगले कुछ घंटों के लिए विदर्भ में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. लेकिन महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिले गड़चिरोली में मंगलवार से हो रही लगातार बारिश की वजह से जिले का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। जिले की विभिन्न नदी व नालों में बाढ़ की स्थिति निर्माण होने से 150 से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। भामरागढ़ की पर्लकोटा, आष्टी की वैनगंगा, मुलचेरा की दीना समेत एटापल्ली की बांडे नदी में बाढ़ की स्थिति निर्माण हुई है। लगातार हो रहीं बारिश के कारण जिला मुख्यालय गड़चिरोली में भी जलजमाव की स्थिति निर्माण हो गयी है। इस बीच नगर परिषद कार्यालय परिसर में भी पानी भर जाने से कार्यालय के कर्मचारियों समेत विभिन्न कार्यों के लिए यहां पहुंचने वाले नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगातार हो रहीं बारिश के कारण शाम 5 बजे तक जिले के कुल 16 सड़कों का यातायात ठप्प होने की जानकारी जिला प्रशासन ने दी है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी आरेंज अलर्ट की घोषणा करते हुए मुसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की है। भंड़ारा जिले के गोसेखूर्द बांध से लगातार पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू होने से जिले की वैनगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। उधर चामोर्शी तहसील के कन्नमवार डैम भी पूरी तरह भर जाने से लोगों को सतर्क रहने की सूचना जिला प्रशासन ने की है।