logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

अहेरी के पूर्व विधायक दीपक आत्राम बीआरएस में होंगे शामिल, हैदराबाद में केसीआर से की मुलाकात


गडचिरोली: गढ़चिरौली: अहेरी के पूर्व विधायक दीपक अत्राम तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी में शामिल होने का तय हो गया है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि वह 5 फरवरी को नांदेड़ में होने वाली सभा में आधिकारिक तौर पर बीआरएस में शामिल होंगे. इसलिए विधानसभा चुनाव में अलग ही तस्वीर देखने को मिल सकती है।

टीआरएस से किया गया बीआरएस

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पिछले दोनों अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया था। इस दौरान केसीआर ने देश भर में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसी के मद्देनजर पार्टी ने महाराष्ट्र में भी पार्टी के विस्तार की योजना बनाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों दीपक अत्राम ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से भी मुलाकात की थी। इसके बाद 5 फरवरी को नांदेड़ में होने वाले सभा में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे। 

तेलगु भाषियों पर बीआरएस की नजर 

अहेरी विधानसभा का एक बड़ा हिस्सा तेलंगाना सीमा पर स्थित है, इसलिए इस क्षेत्र में तेलुगु भाषी आबादी बहुत अधिक है। तो बीआरएस ने उस भाग पर फोकस किया है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो पूर्व विधायक दीपक अत्राम की एंट्री से पार्टी को मजबूती मिल सकती है।