logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gachiroli: अतिसंवेदनशील 361 मतदान केंद्रों पर रहेगी सीआरपीएफ जवानों की तैनाती, सुरक्षाबलों की 36 तुकड़ियां नक्सल खोज अभियान पर हुई रवाना


गढ़चिरोली: गढ़चिरोली-चिमूर संसदीय क्षेत्र में आगामी 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए जिला पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार है। जिले के कुल 361 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीआरपीएफ जवानों की तैनाती रहेगी। वहीं मतदान से पहले और मतदान के बाद नक्सलियों द्वारा किसी भी प्रकार की अप्रीय घटना न हो इसलिये सुरक्षाबलों की 36 तुकड़ियां निरंतर रूप से नक्सल खोज अभियान चलाएगी। 

चुनाव कार्य को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए जिलेभर में 15 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया जाएगा। जिसमें बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एपीएसपी, एसआरपीएफ, मुंबई रेलवे पुलिस, नई मुंबई पुलिस, पुना रेवले पुलिस के जवानों का समावेश रहेगा। कुल मिलाकर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए जिला पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार हो गया है।

गढ़चिरोली जिले के इतिहास की ओर नजर डाले तो किसी भी चुनाव के दौरान नक्सलियों द्वारा बड़े पैमाने पर विध्वसंक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। वाहनों में आगजनी हो या पुलिस के साथ गोलिबारी, लोगों में दहशत निर्माण करने का कार्य भी नक्सलियों द्वारा किया जाता है। इन सभी घटनाओं को रोंकने के साथ आम लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस विभाग ने कड़े कदम उठाए है। 

जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आसमान से निगहबानी रखने के लिए विभाग ने अत्याधूनिक 130 ड्रोन के साथ 5 एंटीड्रोन की व्यवस्था भी कर रखी है। मतदान के लिए केंद्र तक पहुंचने वाली सड़क पर डीएसएमडी वाहन का उपयोग कर तकरीबन 750 किमी की सड़क पर ओपनिंग का कार्य किया जाएगा। इसके साथ भारतीय वायुसेना के 3 एमआई हेलिकाप्टर, 17 व 2 एएचएल हेिलकाप्टर, भारतीय लष्कर का एक, ऐसे कुल 7 हेलिकाप्टर गड़चिरोली में दाखिल हो गये हैं। गढ़चिरोली के जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने जिले के मतदाताओं से निडर होकर मतदान करने की अपील की है।  

देखें वीडियो: