logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: 2 गोवंश तस्कर गिरफ्तार, 1.15 हजार का माल पुलिस ने किया जब्त


मुलचेरा: तहसील के कोपरअल्ली गांव से तेलंगाना राज्य की ओर बुच्चड़खाने जा रहे गोवंश की जान बचाने में मुलचेरा पुलिस को सफलता मिली है।  इस मामले में 1 लाख 15 हजार का माल जब्त करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  गिरफ्तार आरोपियों के नाम तेलंगाना राज्य के करिमनगर जिले के धर्माराम निवासी शेख बाबा मनोद्दीन व मुलचेरा तहसील के मल्लेरा निवासी केशव रामदास दुर्गे है। 

मुलचेरा पुलिस थाना अंतर्गत कोपरअल्ली गांव से तेलंगाना राज्य के कुछ लोग गाय व बैल की तस्करी करने की गुप्त जानकारी मुलचेरा पुलिस को मिली।  जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर शेख बाबा मनोद्दीन व केशव रामदास दुर्गे इन दोनों को पकड़कर जांच करने पर, मुलचेरा तहसील के कोपरअल्ली गांव से गाय व बैल की तस्करी कर विश्वनाथनगर की ओर ले जाने की जानकारी सामने आयी। 

इस कार्रवाई में 55 हजार रूपये किंमत के 3 बैल तथा 60 हजार रूपये किंमत की ज्युपिटरदोपहिया ऐसा कुल 1 लाख 15 हजार रूपये किंमत का माल जब्त किया।  दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।  आगे की जांच मुलचेरा पुलिस थाने के प्रभारी पुलिस अधिकारी अशोक भापकर कर रहे है।