logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: पुलिस को बड़ी कामयाबी, आठ रूपये लाख के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसर्मपण


  • नक्सल सप्ताह पूर्व नक्सली संघटन को लगा झटका

गड़चिरोली: आगामी 28 जुलाई से आरंभ होने जा रहें नक्सलियों के शहीद सप्ताह के पूर्व जिला पुलिस विभाग को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। 8 लाख रूपये इनामी छत्तीसगढ़ राज्य के 2 खूंखार नक्सलियों ने गड़चिरोली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। समर्पित नक्सलियों में 6 लाख रूपये इनामी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जिलोरगड़ा निवासी अडमा जोगा मडावी और 2 लाख रूपये इनामी बीजापुर जिले के कवंडे गांव निवासी टुगे कारू वड्‌डे  का समावेश है। इस आशय की जानकारी सोमवार की शाम एक पत्र परिषद में जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने दी। 

एसपी नीलोत्पल ने बताया कि, नक्सली अडमा मडावी ने जुलाई 2014 में छग राज्य के पामेड एलजीएस में सदस्य पद प्राप्त किया। वर्ष 2021 तक वह इसी एलजीएस में कार्यरत था। जनवरी 2021 में जोन एक्शन टीम में उसका तबादला किया गया। जून 2023 से वह दलम छोड़कर अपने घर लौट आया था। उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 8 मुठभेड़, 5 हत्या, 1 अागजनी और 2 मामलों में अपराध दर्ज है। 

 वर्ष 2017 में छग राज्य के बुरकापाल जंगल परिसर में नक्सलियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हुए थे। इस घटना में अडमा का सक्रिय सहभाग था। महाराष्ट्र सरकार ने उस पर 6 लाख रूपयों का इनाम घोषित किया था। वहीं टुगे कारू वड्‌डे नामक नक्सली वर्ष 2012 में छग के जाटपुर दलम में जनमिलीशीय सदस्य के रूप में भर्ती हुआ। वर्ष 2023 तक वह दलम में कार्य करने के बाद घर लौट आया था। उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 6 हत्या और 1 आगजनी का अपराध दर्ज है। महाराष्ट्र सरकार ने उस पर 2 लाख रूपयों का इनाम घोषित किया था।