logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: निराधार योजना के 443 मामले मंजूर


चामोर्शी: निराधार वृद्ध व्यक्ती, अंध, दिव्यांग, शारीरिक व मानसिक बिमारी से ग्रस्त व्यक्ती, निराधार, विधवा, परित्कत्या, देवदासी महीला अनाथ बच्चे आदि का जीवनस्तर उंचा उठाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मासिक वित्तीय सहायता देने के लिए संजय गांधी निराधार योजना की सभा हाल ही में संपन्न हुई. इस सभा में 443 मामले मंजूर किए गए. वहीं 76 मामले नामंजूर हुए .

स्थानीय तहसील कार्यालय में तहसीलदार संजय नागटिलक की अध्यक्षता में उक्त सभा संपन्न हुई. इस समय नायब तहसीलदार (संगायो) जी. बी. नरोटे, अव्वल कारकून (संगायो) ए. के. दुधबावरे, राजस्व सहाय्यक यू. आर. मडावी, आईटी असिस्टट आनंद वाढई आदि उपस्थित थे. सभा में संजय गांधी निराधार अनुदान योजना के 118 मामले मंजूर किए गए. 

8 मामले नामंजूर हुए. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा निवृत्तीवेतन योजना के 14 मामले मंजूर, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृध्दापकाल निवृत्तीवेतन योजना के 114 मामले मंजूर, 29 नामंजूर, श्रवणबाल सेवा राज्य निवृत्तीवेतन योजना के 197 ऐसे कुल 624 मामलों में 443 मामले मंजूर किए. वहीं 76 मामले नामंजूर हुए. वहीं 119 मामले खामियों के चलते ऑनलाईन वापिस भेजे गए. सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है. योजनाओं का पात्र नागरिक लाभ ले, ऐसा आह्वान तहसीलदार संजय नागटिलक ने किया है.