logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: जंगली हाथियों के झुंड में नये मेहमान का हुआ जन्म, उराड़ी जंगल परिसर जमाया डेरा


गडचिरोली: ओड़िसा राज्य से गड़चिरोली जिले में दाखिल हुए जंगली हाथियों के झुंड ने पिछले एक सप्ताह से कुरखेड़ा तहसील के वनक्षेत्र में जमकर उपद्रव मचाया हुआ है। इस बीच दो दिन पूर्व जंगली हाथियों के इस झुंड में नये मेहमान का जन्म होने की जानकारी वनविभाग ने दी है। झुंड में नन्हें सदस्य का आगमन होने के कारण सभी हाथियों ने अब अपना डेरा उराड़ी और वासी वनक्षेत्र में जमाया है। 

दिनभर जंगल में विराम करने के बाद रात होते ही भोजन की तलाश में खेतों की ओर निकल पड़ते है। जिससे किसानों की धान फसल निरंतर रूप से तबाह हो रहीं है। सोमवार की रात को भी जंगली हाथियों ने उराड़ी समेत वासी गांव निवासी किसानों की फसल को तहस-नहस करने की जानकारी मिली है। 

वनविभाग के अनुसार, जंगली हाथियों के इस झुंड में 20 से 22 की संख्या में छोटे-बड़े हाथी मौजूद होकर दो दिन पूर्व वनविभाग की टीम को एक नवजात हाथी के दर्शन हुए है। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि, मादा हथनी ने उराड़ी वनक्षेत्र में ही नन्हें हाथी को जन्म दिया है। इसी कारण पिछले तीन दिनों से हाथियों का झुंड इस परिसर में डेरा डाले हुए है। झुंड में नये सदस्य का आगमन होने से मादा हाथी के साथ अन्य हाथी भी आक्रमक होने की संभावना व्यक्त की जा रहीं है। 

इस बीच सोमवार की रात जंगली हाथियों ने उराड़ी निवासी यशवंत किसन वैरागडे, हरीजी घुसा बोदलकर और वासी निवासी होमराज विठोबा सहारे के खेत में पहुंचकर धान की फसल को जमकर नुकसान पहुंचाया। उराड़ी और वासी परिसर में जंगली हाथियों का ठिया होने से वनविभाग ने नागरिकों व किसानों से जंगल की ओर न जाने और सतर्कता बरतने का आह्वान किया है।