logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई, 1 लाख 32 हजार का माल जब्त


अहेरी: पिछले कुछ दिनों से अहेरी पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।  अहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले अहेरी, बोरी, आलापल्ली, देवलमरी समेत विभिन्न जगह पर छापामार कार्रवाई कर करीब 1 लाख 32 हजार रूपयों का माल जब्त किया गया है।  

काफी दिनों से अहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले गांवों में शराब का व्यवसाय काफी बढ गया था।  जिसके कारण नशैडियों की संख्या बढने के साथ ही शराब बिक्री के चलते विवाद भी होने लगे।  जिससे अहेरी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।  अहेरी के थानेदार किशोर मानभाव के मार्गदर्शन में अहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले विभिन्न गांवों में पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई की गई।  इन कार्रवाईयों में कुल 1 लाख 32 हजार रूपयों का माल जब्त किया गया।  

वहीं पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब विक्रेताओं में खलबली मच गयी है।  शराब विक्रेताओं के खिलाफ मुंबई शराबबंदी कानून के तहत अपराध दर्ज किया गया है।  यह कार्रवाई सहायक पुलिस निरीक्षक विजय चव्हाण, सहायक पुलिस निरीक्षक जिजा गुट्टे, पुलिस उपनिरीक्षक बालाजी चव्हाण, पुलिस उपनिरीक्षक देविदास मानकर, पुलिस उपनिरीक्षक संतोष मरस्कोले और अहेरी पुलिस थाने के कर्मचारियों ने की।