logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: आखिर वन विभाग ने बाघिन का किया रेस्क्यू, कृषि महाविद्यालय के नर्सरी में कर गई थी प्रवेश


गड़चिरोली: कृषि महाविद्यालय के नर्सरी में प्रवेश कर गई बाघिन को वन विभाग ने आखिर रेस्क्यू कर लिया है।  वनविभाग की विशेष टीम ने बेहोश कर रेस्क्यू किया। सोमवार सुबह 10 बजे नागरिकों को बाघिन नर्सरी में दिखाई दी। बाघिन के देखते ही परिसर में हड़कंप मच गया। गड़चिरोली वनविभाग ने तत्काल चंद्रपुर के ताड़ोबा स्थित व्याघ्र अंधारी प्रकल्प की टीम को बुलाकर शाम 5 बजे बाघिन को बेहोश कर पकड़ा। इस बीच दिन भर गड़चिरोली-चंद्रपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर अफरातफरी मची रहीं। 

बाघिन को देखने के लिए आम लोगों की भीड़ होते िदखायी देते ही शहर पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों की भीड़ काे नियंत्रित किया। शॉर्प शुटर्स की विशेष टीम ने शम करीब 5 बजे के दौरान बाघिन को बेहोश कर पकड़ा। वर्तमान में बाघिन को वनविभाग के खसरा डिपो में रखा गया है।