logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: नक्सल रोधी टीम को मिली बड़ी कामयाबी, भारी संख्या में विस्फोटक बरामद


गडचिरोली: सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जमीन के अंदर भारी संख्या में गाड़े विस्फोटकों को जप्त करने में गडचिरोली पुलिस की नक्सल रोधी टीम को सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर जिले के धनोरा अनुमंडल अंतर्गत कटेजरी चरवाही वन क्षेत्र में की गई कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने यह जखीरा बरामद हुआ है।

सभी को किया गया डिफ्यूज

इस दौरान पुलिस को 2 लाइव ग्रेनेड, 2 ग्रेनेड फायर कफ, 18 वायर बंडल, 5 ब्लास्टिंग स्टील कैनिस्टर, 1 प्लास्टिक बॉक्स (टूल किट के साथ), 4 वायर कटर, 7 ग्रेनेड माउंटिंग प्लेट, 1 छोटा आयरन आरी, 20 नक्सल किताबें, 7 दो- पिन सॉकेट अन्य सामग्री जब्त की गई। वहीं सुरक्षाबलों ने जब्त की गई सभी विस्फोटकों को डिफ्यूज कर दिया।

फ़रवरी से मई महीने में करते हैं खून खराबा

ज्ञात हो कि, फरवरी से मई तक 'टीसीओसी' (टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन) के मद्देनजर नक्सली भारी जनहानि करते हैं। वह जंगल के अंदर बड़ी संख्या में विस्फोटक गाड़ते हैं। जिसके कारण नक्सली क्षेत्रों में तैनात सुरक्षाबलों को आसानी घायल की जा सके।