logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: घाट पर गड्ढे खोदकर अवैध रेत उत्खनन पर प्रतिबंध, अवैध यातायात पर रोक लगाने प्रशासकिय प्रयास


गड़चिरोली: तहसील के कुरुड, कोंढाला नदी घाट से अवैध उत्खनन कर रेत की तस्करी की जा रही थी. रेती तस्करों द्वारा रात के दौरान ट्रैक्टर द्वारा धडल्ले से उत्खनन कर यातायात किए जाने के चलते राजस्व विभाग के कार्यप्रणाली पर सवालियां निशान लग गया था. इस अवेध रेत यातायात पर रोक लगाने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से नदी घाट पर जेसीबी की सहायता से गड्ढा खोदकर रेत यातायात को प्रतिबंध लगाया गया. 

यहां बतां दे कि, देसाईगंज तहसील में रेत तस्करी का प्रमाण बढ गया है. रेत तस्करों द्वारा कुरूड कोंढाला नदी घाट से धडल्ले से रेत का उत्खनन कर यातायात की जा रही थी. सैंकडों ब्रास रेत की तस्करी होने पर भी रेत तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से राजस्व प्रशासन पर सवालिया निशान उपस्थित हो रहा था. ऐसे में इन रेत तस्करों पर रोक लगाने के लिए तहसीलदार संतोष महाले ने कुरूड के पटवारी उसेंडी को निर्देश दिए. 

इन निर्देशों के बाद पटवारी उसेंडी ने नदी घाट पर जेसीबी द्वारा गड्ढे खोदकर अवैध रेत उत्खनन पर पाबंदी लगाई है. इससे अवैध रूप से घाट से रेत का उत्खनन करनेवाले रेती तस्करों पर नकेल कसी है. प्रशासन के इस अंमल के कारण नागरिकों द्वारा प्रशासन की प्रशंसा हो रही है.