logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: नक्सली अभियान को बड़ा झटका, 41 लाख के इनामी नक्सली पति-पत्नी ने किया आत्मसमर्पण; फडणवीस भी रहे मौजूद


गडचिरोली: नक्सली अभियान को शनिवार को बड़ा झटका लगा है। जिले में नक्सली अभियान के सूत्रधार रहे गिरधर ने अपनी पत्नी ललिता के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। दोनों नक्सलियों पर पुलिस 41 रूपये का इनाम रखा हुआ था। हथियार को छोड़कर नक्सली मूवमेंट में शामिल रहे लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए पुलिस की प्रशंषा की। उन्होंने कहा कि, "सुरक्षबलों की कार्रवाई से जिले में नक्सली मूवमेंट की कमर तोड़ दी है। इस दौरान उन्होंने नक्सली दंपत्ति को संविधान की प्रति भेट की और पुनर्वसन के लिए 25 लाख का चेक भी सौंपा।

पुलिस मुख्यालय के एकलव्य हॉल में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की सभा और माओवादियों के परिवारों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विधायक देवराव होली, कृष्णा गजबे, कलेक्टर संजय दाइन, नक्सल विरोधी अभियान महानिरीक्षक अंकित गोयल, जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल मुख्य रूप से उपस्थित थे।

नांगसू मनकू तुमरेट्टी उर्फ ​​गिरिधर पर 25 लाख रुपये का इनाम था, जबकि उसकी पत्नी पर 16 लाख रुपये का इनाम था। गढ़चिरौली जिले के वरिष्ठ नक्सली कमांडिंग इन दोनों नक्सलियों के आत्मसमर्पण से जिले में नक्सली गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है. इन दोनों को माओवादी गतिविधियों के नेता के तौर पर देखा जाता था। 

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में जिले के एक भी व्यक्ति ने नक्सली गतिविधियों में भाग नहीं लिया है, यह सफलता हमारे पुलिस बल को मिली है। सी-60 टीम ने अपना पक्ष रखा कि या तो उन्हें आत्मसमर्पण करना होगा या बंदूक का सामना करना होगा। यह इस टीम की एक बड़ी उपलब्धि है. गढ़चिरौली पुलिस ने नक्सलवाद की कमर तोड़ी तो दूसरी ओर सरकार की विभिन्न योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंचीं। यह मानव विकास का सर्वोत्तम प्रयास है।"

उन्होंने आगे कहा, "नक्सलवादियों ने विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने से रोकने की कोशिश की. लेकिन, आज वो विकास पहुंच रहा है, मैं कई दूर-दराज के इलाकों में देख पा रहा हूं। गढ़चिरौली हमारे लिए महाराष्ट्र का आखिरी नहीं बल्कि पहला जिला है। इसलिए इस जिले का विकास हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उद्योग, रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, शिक्षा के लिए बड़ा प्रयास किया गया है। इस जिले में बड़ा निवेश आ रहा है।" देवेंद्र फड़नवीस ने यह भी कहा कि मैंने कल भी कुछ परियोजनाओं को लेकर बैठक की थी।