logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 419 किलो प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू जब्त ⁕
  • ⁕ भारत के दरवाजे पर पहुंचा इबोला वायरस! युगांडा से नागपुर आई व्यक्ति क्वारंटाइन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gadchiroli

गडचिरोली:रेती की तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई,साढ़े तीन करोड़ का माल जप्त


गडचिरोली :जिले के अधिकांश नदी घाटों पर पिछले एक साल से अवैध रेत की तस्करी चल रही है. इस मामले में लगातार मीडिया रिपोर्टिंग से हरकत में ए स्थानीय क्राइम ब्रांच ने आरमोरी तहसील में खोबरागड़ी नदी पर अवैध बालू निकासी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान 3.40 करोड़ की सामग्री भी जब्त की गई। इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और रेत तस्करों में हड़कंप मच गया है.बताया जा रहा है कि रेत तस्करी के खिलाफ जिले के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. आरमोरी के खोबरागड़ी नदी घाट पर पिछले कई दिनों से अवैध रूप से रेत का खनन चल रहा है. यहां की रेत को बड़ी-बड़ी मशीनों की मदद से पंप कर रातों रात वाहन में भरकर अन्य जगह भेज दिया जाता था। इस बारे में मिली गुप्त सूचना के आधार पर गढ़चिरौली पुलिस विभाग की स्थानीय क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाया और आधी रात को उस जगह पर छापेमारी की तो पता चला कि रेत की तस्करी चल रही थी. इस बार 16 तस्करों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल होने वाले 3.40 करोड़ के वाहन भी जब्त किए गए.बताया जा रहा है कि बालू तस्करों के खिलाफ हाल के दिनों में यह सबसे बड़ी कार्रवाई है.