logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: पुलिस की नाकाबंदी देख बाइक सवार हुए फरार, पुलिस ने जांच करने पर मिली बंदूकें


गढ़चिरौली: जिले के एटापल्ली-कासनसूर रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर दो संदिग्ध कुछ दूरी पर दोपहिया वाहन खड़ा करके भाग गए। भागते समय उसने पास पड़ी चटाई को पानी में फेंक दिया। पुलिस ने चटाई उठाई तो उसके नीचे दो बंदूकें मिलीं। इससे पुलिस भी हैरान रह गई।

एटापल्ली उपाधीक्षक डॉ. सुदर्शन राठौड़ के मार्गदर्शन में प्रभारी अधिकारी रविराज कांबले उपनिरीक्षक संतोष मोरे, सविता काले और सहकर्मियों के साथ 13 जुलाई की सुबह कासनसूर रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ले रहे थे। इसी समय दोपहिया वाहन (एमएच 33 डी-5749) पर दो लोग आये. पुलिस को देखकर वे सहम गए।

दोनों ने बाइक वहीं खड़ी कर दी। उन्होंने अपने पास रखी चटाई को नदी में फेंक दिया और वहां से भाग गये। पुलिस ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे जंगल के रास्ते भाग गये। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

नक्सली 'कनेक्शन' का शक?

पुलिस ने चटाई उठाई तो उसके नीचे दो राइफलें मिलीं। इस हथियार के साथ एक बाइक जब्त कर ली गई है। दोनों संदिग्ध आरोपियों की पहचान, राइफल ले जाने का मकसद, वे शिकार कर रहे थे या नक्सलियों से जुड़े थे, क्या उनकी कोई साजिश थी, ये बातें अभी गुप्त हैं।