logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: बस स्टैंड के निर्माणकार्य अधर में, जिले में अनेक जगहों पर यात्री परेशान


गड़चिरोली: एसटी बस स्टैंड (स्थानक) निर्माण के लिये जमीन प्राप्त करने में राज्य परिवहन महामंडल को वनकानून की बाधाएं सहित एसटी महामंडल की बदहाल वित्तीय स्थिति से जूझना पड़ रहा है. जिससे जमीन के अभाव में जिले के 7 बस स्टैंड और 2 डिपो का निर्माणकार्य लंबित है. वर्तमान में बारिश के दिन शुरू होने के कारण यात्रियों के पानठेला और होटलों का सहारा लेने की नौबत आती है.

जिले में गड़चिरोली व अहेरी ऐसे बस डिपो है. आरमोरी, कुरखेड़ा, सिरोंचा, अहेरी व गड़चिरोली ऐसे 5 बस स्टैंड हैं. कोरची, मुलचेरा, देसाईगंज (वडसा), चामोर्शी, एटापल्ली, आष्टी व भामरागड़ कुल 8 बस स्थानकों का प्रस्ताव अटका है. बसस्थानक के अभाव में इन सभी महत्वपूर्ण केंद्रों पर यात्रि व शहर के नागरिकों को त्रासदी का सामना करना पड़ रहा है. देसाईगंज के बस स्थानक का प्रस्ताव जमीन के अभाव में पिछले कुछ वर्षों से अधर में अटका है. 

देसाईगंज का बस शेड शहर के बीचोंबीच आरमोरी-कुरखेड़ा मुख्य मार्ग पर बना है. चामोर्शी, आलापल्ली, आष्टी में भी लगभग यही स्थिति है. विगत अनेक वर्षों से जिले के सभी तहसील मुख्यालय में स्वतंत्र बसस्थानक निर्माण करने की मांग की जा रही है. जिले की प्रमुख शहरों में बसस्थानक का निर्माण नहीं होने के कारण आवागमन करनेवाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.