logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: चामोर्शी-मुल राज्य मार्ग राष्ट्रीय महामार्ग को जोडे, केंद्रीय मंत्री गडकरी से मांग


चामोर्शी: जिले में सबसे बडी तहसील होनेवाले चामोर्शी तहसील की तिर्थक्षेत्र व चावल उत्पादक के रूप में विदर्भ में पहचान है. इस तहसील के शिघ्र गति से विकास हेतु चामोर्शी-हरणघाट-मुल यह 378 क्रमांक का राज्यमार्ग राष्ट्रीय महामार्ग से जोडे, ऐसी मांग महाराष्ट्र प्रदेश शिक्षक आघाडी सदस्य तथा सामाजिक कार्यकर्ते विजय कोमेरवार ने केंद्रीय सड़क विकास व परिवहनमंत्री नितीन गडकरी के नागपुर स्थित निवासस्थान पर भेट लेकर ज्ञापन द्वारा की है. 

चामोर्शी-हरणघाट-मुल क्र. 378 'क' यह राज्य मार्ग चंद्रपुर-गड़चिरोली-राजनांदगाव महामार्ग क्रमांक 930 तथा साकोली-गडचिरोली-सिरोंचा महामार्ग क्रमांक 353 'सी' को चामोर्शी को जोडता है. चामोर्शी से मुल 28 किमी की दूरी का राज्य महामार्ग है. इस राज्य महामार्ग का रूपांतर राष्ट्रीय महामार्ग में करने पर दोनों महामार्ग से जोडे जाने से इस परिसर का विकास होगा. वहीं मुल-चामोर्शी इस महामार्ग पर विदर्भा की काशी के रूप में परिचित पुरातन मार्कंडा देवस्थान 3 किमी दूरी पर है. 

इसी तहसील में आष्टी समिप चपराला अभ्ययारण्य होने के कारण उस देवस्थान के विकास प पर्यटन को गति मिल सकती है. जिससे इस मार्ग का रूपांतर महामार्ग में कर चामोर्शी तहसील को विकास की मुख्य धारा में जाने की मांग विजय कोमेरवार ने केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी की ओर ज्ञापन द्वारा की है. इस दौरान सड़क विकास व परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने इस सड़क के संदर्भ में राज्य सरकार का प्रस्ताव आने पर उसपर निश्चित ही विचार किया जाएगा, ऐसा आश्वासन इस समय दिया.