logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: धान खरीदी की जांच करें, अन्यथा आंदोलन; राकां पदाधिकारियों ने दी चेतावनी


गडचिरोली: आरमोरी के धान खरीदी केंद्र पर पिछले तीन-चार वर्षो से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है.  धान खरीदी केंद्र पर फर्जी सातबारह व फर्जी बील बनाकर सरकारी निधि की अफरातफर की गई है. इस संपूर्ण मामले की जांच कर दोषियों पर फौजदारी अपराध दर्ज करें, इसके अलावा अन्य समस्या हल करें, अन्यथा तीव्र आंदोलन किया जाएगा. ऐसी चेतावनी राकां के पदाधिकारियों ने तहसीलदार कल्याणकुमार ड़हाट के सौंपे ज्ञापन में दी है. 

राकां पदाधिकारियों ने कहां कि, सरकार द्वारा हमाली के पैसे दिए जाने के बाद भी धान खरीदी केंद्र पर किसानों से प्रति क्विंटल 25 रूपये लिये जा रहे है. यह पैसे किसानों को वापिस कर किसानों को त्रस्त करना बंद करें. धान खरीदी केंद्र पर 40 किलो के बजाय 42 किलो धान लिया जा रहा है. पिछले कुछ वर्षो से किसानों से अधिक धान खरीदी करने के बाद भी खरीदी केंद्र में धान की कमी बताई जा रही है. 

जिससे धान खरीदी मामले की जांच करें, आरमोरी तहसील के पाथरगोटा गांव को स्वतंत्र ग्रापं का दर्जा देने, पाथरगोटावासियों को स्मशानभुमि के लिये जगह उपलब्ध करा देने, जंगल क्षेत्र खेतवाले किसान को फसल सरक्षण मिलने के लिय सौर ऊर्जा पर संचालित करंट मशीन और संरक्षण तत्काल देने, बिजली विभाग द्वारा किसानों की वित्तीय लुट करना बंद करने, पगदंड़ी के कार्य तत्काल बंद करने आदि मांगों का समावेश है. 

उक्त मांगे आगामी 10 दिनों में हल नहीं करने पर तहसील कार्यालय के सामने तीव्र आंदोलन किया जाएगा. ऐसी चेतावनी राकां के पदाधिकारियों ने दी है.  इस समय तहसील अध्यक्ष संदिप ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सुनिल नंदनवार, अमीन लालानी, प्रदिप हजारे, सदाशिव भांड़ेकर, ज्योती सोनकुसरे, ज्योती घुटके, पुरूषोत्तम मैंद, रामचंद्र अलोणे, लीलाधर धोटे, देवराव अलोणे, गोपाल अलोणे समेत किसान उपस्थित थे.