logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: फसल नुकसान का मुआवजा दे अन्यथा आंदोलन, पूर्व जिप सभापति गण्यारपवार ने दी चेतावनी


चामोर्शी: तहसील के बोरी परिसर के किसानों का हुए नुकसान का मुआवजा संबंधित कंपनी व सरकार तत्काल दे, अन्यथा किसानों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा, ऐसी चेतावनी चामोर्शी कृषि उपज बाजार समिति के सभापति अतुल गण्यारपवार ने दी है. 

चामोर्शी के सहकारी खेरीदी-बिक्री संस्था में निर्विरोध चुनकर आने पर बोरी के किसानों ने अतुल गण्यारपवार का सत्कार किया. साथ ही अपनी समस्याओं की ओर गण्यारपवार का ध्यानाकर्षण कराते हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की. जहां गण्यारपवार ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नुकसानग्रस्त किसानों को तत्काल मुआवजा दे, अन्यथा कंपनी व सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है. 

इस समय ग्रापं सदस्य मधुकर वेलादी, लक्ष्मीनारायण रामगोनवार, बोरी के पूर्व उपसरपंच विनोद ओल्लालवार, येसू मोहुर्ले, पुलिस पटेल सत्यवान मोहुर्ले, विजय कोकीरवार, विलास जंपलवार, मनोहर ठाकरे, अनिल गुरनुले, सुरेश आदे, जितेंद्र शेंड़े, मुकेश ठाकरे, अनिल किरमीरवार, गोपाला चांदेकर, अनिल मेड़पल्लीवार, रामभाऊ आदे, किसन मड़ावी, मधुकर तलांड़े समेत परिसर के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे.