logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: चामोर्शी-घोट मार्ग पर बना जानलेवा, सड़क क गड्डों में बारिश का पानी जमा


गड़चिरोली: जिले की चामोर्शी तहसील का घोट यह गांव मध्य परिसर में बसा होकर क्षेत्र का सबसे बड़ा गांव के रूप में परिचित है. लेकिन चामोर्शी-घोट इस मार्ग की हालत पिछले अनेक माह से खस्ता होकर सड़क पर जगह-जगह पर गड्डे निर्माण हो गये है. वर्तमान में यह आलम है कि, उक्त सड़क के गड्डों में बारिश का पानी जमा होने से आवागमन करनेवाले वाहनधारकों को जानलेवा सफर करना पड़ रहा है. लेकिन सड़क की मरम्मत करने की ओर संबंधित विभाग की अनदेखी होने के कारण क्षेत्र के नागरिकों में तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है. 

घोट गांव में जिले का एकमात्र केंद्रीय विद्यालय होने के साथ ही पुलिस थाना और विभिन्न सरकारी कार्यालय है. विशेषत: यह गांव मध्य परिसर में बसा होने के कारण इस क्षेत्र के लोग घोट होते हुए चामोर्शी तहसील मुख्यालय व गड़चिरोली जिला मुख्यालय में आते है. लेनिक चामोर्शी-घोट इस मार्ग की हालत पिछले अनेक माह से खस्ता होकर वर्तमान स्थिति में जगह-जगह पर गड्डे निर्माण हो गये है. वहीं पिछले कुछ दिनों से निरंतर बारिश शुरू होने के कारण सड़कों के गड्डों पर बारिश का पानी जमा हो गया है. 

जिसके कारण इस मार्ग से आवागमन करनेवाले वाहनधारकों को भारी त्रासदि का सामना करना पड़ रहा है. वहीं सड़कों के गड्डों के चलते दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है. विशेषत: अब तक इस मार्ग पर अनेक बार छोटे-मोटे हादसे हुए है. जिससे संंबंधित विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर तत्काल सड़क की मरम्मत करें, ऐसी मांग परिसर के नागरिकों ने की है.