logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: 20 लाख के इनामी खूंखार नक्सली जोगन्ना मुठभेड़ में ढेर, 100 से ज्यादा मामले थे दर्ज


गडचिरोली: एंटी नक्सल मूवमेंट में लगे सुरक्षाबलों को मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली। 20 लाख के इनामी और खूंखार नक्सली जोगन्ना को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर कर लिया। गडचिरोली में नक्सल मूवमेंट को बढ़ावा देने और आदिवासी युवा-युवतियों को प्रशासन के खिलाफ खड़े करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जोगन्ना के खिलाफ 100 से ज्यादा मामले दर्ज थे। 


मुठभेड़ में बाल-बाल बचा था जोगन्ना

साल 2010 में जब आरआर पाटिल गढ़चिरौली के संरक्षक मंत्री थे, तब एनसीपी पदाधिकारी श्रीनिवास गोडसेलवार का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। इसमें जोगन्ना ने प्रमुख भूमिका निभाई। गोडसेल्वर को नक्सलियों ने नौ दिनों तक बंधक बनाकर रखा था। उस वक्त पुलिस ने गोडसेलवार को छुड़ाने के लिए सीधे कोर्नार जंगल में नक्सलियों के 'कैंप' पर धावा बोल दिया था। इस बार बड़ी झड़प हुई. इसमें केंद्रीय कमेटी के सदस्य भूपति और जोगन्ना बाल-बाल बच गये।