logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: सी-60 कमांडो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद


गडचिरोली: गडचिरोली जिले (Gadchiroli District) के भामरागढ़ तहसील (Bhamragadh Tahsil) में महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर (Maharashtra-Chhattisgarh Border) के पास नक्सलियों (Naksal) और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दोनों तरफ से कई घंटों तक गोलीबारी चली। इस दौरान सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या में हथियार और नक्सल सामग्री बरामद किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार को अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) एम. रमेश के नेतृत्व में करीब 200 सी-60 जवानों को शामिल कर 11 मई की रात विशेष अभियान चलाया गया। सोमवार की सुबह जब वे जंगल क्षेत्र में सर्चिंग कर रहे थे, तभी माओवादी संगठनों ने पुलिस पर हमला कर दिया और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सी-60 सैनिकों ने तुरंत जवाब दिया। यह मुठभेड़ तीन अलग-अलग स्थानों पर लगभग दो घंटे तक चली। 

मुठभेड़ के बाद इलाके में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में माओवादी हथियार बरामद किए गए। इसमें एक स्वचालित इंसास राइफल, एक सिंगल शॉट राइफल, एक मैगजीन, कई जिंदा कारतूस, एक डेटोनेटर, एक रेडियो, तीन पिट्ठू (बैग), एक वॉकी-टॉकी चार्जर आदि शामिल हैं। भारी मात्रा में नक्सली सामग्री और निजी सामान जब्त किया गया।

इस माओवादी अड्डे को सी-60 सैनिकों ने पूरी तरह नष्ट कर दिया है। यह संभव है कि मुठभेड़ में कुछ माओवादी घायल हो गए हों या मारे गए हों, तथा इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि उन्हें अन्य माओवादी जंगल में ले गए हों। इस क्षेत्र में अभी भी अभियान जारी है तथा स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।