logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

गडचिरोली- भालू के शिकार मामले में चार आरोपी गिरफ़्तार


गडचिरोली- इलेक्ट्रिक शॉक के सहारे भालू का शिकार कर उसके अववाय गायब किये जाने के मामले में आरोपियों को पकड़ने में वन विभाग को कामियाबी मिली है.वन विभाग की तीन ने चार आरोपियों को भी गिरफ़्तार किया है और उनके पास से भालू के 20 नाख़ून भी बरामद किये है.मधुकर दुर्गम,महेंद्र कुम्मरी,राजाबापू दुर्ग और समय्या दुर्गम गिरफ़्तार हुए आरोपियों के नाम है.27 अक्टूबर को सिरोंचा वनपरिक्षेत्र के आरडा नियत क्षेत्र में मृत अवस्था में भालू वन विभाग को मिला था.इस घटना के बाद भालू के शिकार होने की बात निकल कर सामने आयी थी.इस मामले की जाँच के दौरान वन विभाग को आरोपियों को गिरफ़्तार किये जाने में कामियाबी मिली। भालु को मारने के बाद आरोपी भालू के नाख़ून और गुप्तांग कांट कर ले गए थे.गिरफ़्तार आरोपियों ने भालू के अववय जंगल में एक जगह महुए के पेड़ के नीचे छुपा कर रखे जाने की जानकारी दी.जिसे जप्त कर लिया गया है.आरोपियों ने बताया की उन्होंने जंगल में रानडुक्करो के शिकार के लिए विद्युत् तार बिछाई थी.इसी में यह 10 वर्षीय भालू फंस गया.जिसके बाद आरोपियों ने भालू के अववय निकाल लिए.