logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: गुप्तधन की लालच में पुलिस पटेल से पौने 3 लाख की लुटा; दो आरोपी गिरफ्तार


गडचिरोली: कुकर दुरुस्ती करने आये दो ठग ने गुप्तधन का लालच दिखाकर पुलिस पटेल और उनके परिजन को 2 लाख 70 हजार रूपयों से ठगाने का मामला जिले की चामोर्शी तहसील के रेगडी पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत आनेवाले गरंजी टोला गांव में सामने आया है। इस मामले में रेगडी पुलिस ने ठगानेवाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी की तलाश जारी होने की जानकारी मिली है। 

प्राप्त  जानकारी के अनुसार, गरंजी टोला निवासी पुलिस पटेल चैतू हिचामी के पास कुकर दूरूस्ती कराने के लिये दो लोग पहुंचे। और उन्होंने पुलिस पटेल के घर के निचे 22 किलो सोना होकर गुप्तधन निकाल देने का लालच दिखाया। इसके लिये आरोपियों ने पुलिस पटेल के बेटा हरिदास हिचामी को विश्वास में लिया। वहीं आष्टी के एक दूकान से करीब 16 हजार रूपये किमत की पुजा की सामग्री भी खरीदी। इसके बाद पुलिस पटेल के घर जाकर पुजा की। 

पुजा अधुरी कर और फर्जी सोने के सिक्के दिखाकर और सिक्के जमीन से निकाल देने की बात कहते हुए इसके लिये 2 लाख 70 हजार रूपये किमत की पुजा की सामग्री खरीदनी पडेगी। ऐसी बात आरोपियों ने कही। और ऐसा न करने पर परिवार के एक सदस्य को अपनी जान भी गवानी पडेगी, ऐसा भय दिखाया गया। जिससे चैतू हिचामी के परिवार ने ब्याज पर 2 लाख 70 हजार रूपये लिये। वहीं आरोपियों ने उक्त रकम गडचिरोली में लाकर देने की बात आरोपियों ने हरिदास हिचामी से कही। 

जिसके नुसार हरिदास रकम लेकर गडचिरोली पहुंचा और आरोपियों को सोंप दिया। जहां आरोपियों ने हरिदास को सफेद रंग का पावडर देकर पुजा करने की बात कही। लेकिन पुजा करने के बाद कुछ भी हाथ नहीं लगने से ठगाए जाने की बात स्पष्ट होते ही इस मामले की शिकायत रेगडी पुलिस सहायता केंद्र में दर्ज की गई। 

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर तीन दिनों तक जांच करने के बाद तिसरे दिन पुलिस चंद्रपुर पहुंची और तीन में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं एक आरोपी फरार होने की जानकारी मिली है। यह कार्रवई रेगडी पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी अधिकारी नंदकुमार शिंब्रे व उनकी टिम ने की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक दोपहिया, दो मोबाईल, 2 लाख 70 हजार रूवपे जब्त किये है।