logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: गुरवला-मारोडा मार्ग गड्ढों से भरा, वाहनधारक हुए त्रस्त


गड़चिरोली: जिला मुख्यालय से 16 किमी दूरी पर स्थित मारोडा परिसर के नागरिकों को गड्ढोंभरी सड़क से सफर करना पड रहा है. जिससे उक्त मार्ग की मरम्मत कर नविनीकरण करे, ऐसी मांग नागरिकों ने की है. 

गड़चिरोली तहसील के गुरवला-मारोडा व मारोडा-सावेला मार्ग का निर्माण 9 से 10 वर्ष पूर्व किया गया. प्रतिवर्ष इस सड़क की हालत और बिघड रही है. किंतु सड़क की मरम्मत तथा नविनीकरण नहीं किया गया है. जिससे फिलहाल इस मार्ग पर जगह जगह गड्ढे निर्माण हुए है. गड्ढों के कारण यहां से आवागमन करनेवाले वाहनधारकों को व्यापक परेशानियों का सामना करना पड रहा है. इस मार्ग पर दूर्घटना होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है. 

उक्त मार्ग से दोपहिया, चौपहिया तथा भारी वाहनों से अहेरी की ओर आवागमन करते है. गड्ढों के कारण छोटे वाहन को बडा वाहन अकराने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है. उक्त मार्ग बिल्डींग एन्ड कन्स्ट्रक्शन विभाग -2 के अंतर्गत आता है. जिस कारण इस मार्ग की मरम्मत कर नविनीकरण करे, ऐसी मांग गुरवळा, मारोडा, सावेला आदि गांव के नागरिकों ने की है.