logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर भारी बारिश, भामरागढ़ तहसील का संपर्क टूटा


गढ़चिरोली: इंद्रावती नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण भामरागढ़ में पर्लकोटा नदी में बाढ़ आ गई है। मंगलवार रात इंद्रावती नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश और छत्तीसगढ़ के पड़ोसी इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नतीजतन, भामरागढ़ की पर्लकोटा नदी में बाढ़ आ गई है।

बाढ़ की पूर्व चेतावनी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कल रात ही उचित कदम उठा लिए थे। भामरागड शहर के बाज़ार की सभी दुकानों में रखी सामग्री को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा दिया गया है, जिससे बड़ा नुकसान टल गया है।

इस बाढ़ का यातायात पर गहरा असर पड़ा है। आलापल्ली-भामरागड राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 130-डी भामरागड-परलकोटा का पुल पानी के नीचे होने के कारण हेमलकसा और लाहेरी के बीच यातायात फिलहाल पूरी तरह से बंद है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन मौजूदा स्थिति पर नज़र रखे हुए है और राहत कार्य जारी है।