logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: बसों की अनियमितता, छात्र परेशान, गड़चिरोली में देरशाम तक प्रतिक्षा करते रहे छात्र


गड़चिरोली: रापनि अपने कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है. रापनि की भंगार बसे  और बसोंं की विलंबता के चलते जिले के यात्रि समेत स्कूली छात्र पुरी तरह त्रस्त हो गये है. ऐसे में रापनि अपनी बसों में निजी पेट्रोलपंप से डिज़ल भरने के कारण बसों का टाईमटेबल ही बिगड़ गया है. 

जिसका खामियाजा यात्रि व स्कूली छात्रों को घंटों तक बसों की प्रतिक्षा करनी पड़ रही है. ऐसे में बुधवार को जिला मुख्यालय स्थिति विभिन्न स्कूलों में  शिक्षा लेने आए छात्रों को देर शाम होने के बाद भी अपने गांव वापिस जाने के लिये बस नहीं आने के कारण  घंटों तक बस की प्रतिक्षा करनी पड़ती.

गड़चिरोली जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न स्कूलों में चामोर्शी मार्ग के वाकड़ी, मुड़झा, शिवणी, येवली, गोविंदपुर, कुनघाड़ा समेत अन्य गांवों के छात्र-छात्राएं शिक्षा लेने के लिये आते है. शाम होते ही चामोर्शी मार्ग के बसशेड़ के पास पहुंचकर बस की प्रतिक्षा करते है. बुधवार को भी इस मार्ग के विभिन्न गांवों के छात्र शाम 5 बजे से ही चामोर्शी मार्ग पर पहुंचकर रापनि की बस की प्रतिक्षा कर रहे थे. 

लेकिन काफी देर होने के बावजूद भी बस नहीं पहुंच पाने के लिये छात्र पुरी तरह त्रस्त हो गये थे. बताया जा रहा है कि, पिछले कुछ माह से रापनि अपनी बसों में निजी पेट्रोलपंप से डिज़ल भर रही है. जिसके कारण बसों का टाईमटेबल बिगड़कर बसे समय पर नहीं पहुंच पायी है. जिससे रापनि इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर नियमित समय पर बसे चलाए, ऐसी मांग छात्रों ने की है.