logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: शादी से लौट रहे परिवार पर गिरी बिजली; पति-पत्नी सहित दो बच्चों की मौत 


गड़चिरोली: रिश्तेदार की शादी से वापस घर लौट रहे एक परिवार पर अचानक बिजली गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी सहित दो बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भरत राजगड़े (35 वर्ष), उनकी पत्नी अंकिता भरत राजगड़े (29 वर्ष), चार वर्षीय बेटी देवांशी और दो वर्षीय बाली हैं। यह दुर्घटना सोमवार शाम 5.40 देसाईगंज से एक किलोमीटर दूर दुध डायरी-तुलसी फाटा के पास हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार, देसाईगंज तहसील के आमगांव निवासी पति-पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ कुरखेड़ा तहसील के मालेवाड़ा-गडगड़ा में आयोजित एक रिश्तेदार की शादी में गए थे। शादी निपटाकर जब सभी वापस लौट रहे थे तभी जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी एक पेड़ के पास खड़े हो गए। उसी दौरान अचानक पेड़ पर बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में चारों आगये और मौके पर ही सभी की मौत हो गई। 

था इकलौता बेटा 

भरत राजगड़े झाड़पट्टी थियेटर में काम करने वाले कलाकार था। इसी के साथ वह   शादियों, जन्मदिनों और अन्य कार्यक्रमों के लिए संगीत कार्यक्रम आयोजित करके परिवार की गाड़ी चला रहे हैं। अपने माता-पिता का वह एकलौता बेटा था। कुछ साल पहले उनके पिता का निधन हो गया था। तब से वह अपनी बूढ़ी माँ के साथ पारिवारिक ज़िम्मेदारियाँ। वहीं बेटे की मौत हो जाने के बाद बूढी माँ अकेली हो गई है।