logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: गडचिरोली में बड़ा हादसा, ट्रॉली पलटने से तीन की मौत, 30 घायल


गडचिरोली: जिले के सिरोंचा तहसील में बड़ा हादसा हो गया है। जहां सरकारी कार्यक्रम से लौट रहे ट्रैक्टर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 30 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बुधवार दोपहर तीन बजे रंगधामपेठा चेक गांव के पास हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से चितूर में जत्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए लक्ष्मीदेवपेठा से 30 लोग ट्रैक्टर से चितूर गए थे. कार्यक्रम से लौटते समय रंगधामपेठा चक गांव के पास बुधवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया।

ट्रैक्टर में सवार तीन बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। उसे तुरंत इलाज के लिए अंकिसा प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से 15 से 16 को इलाज के लिए सिरोंचा के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। घायलों के नाम पता नहीं चल पाए हैं, लेकिन पता चला है कि ये सभी लक्ष्मीदेवपेठा के रहने वाले हैं.