logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: दो हजार की नोट बदलवाना नक्सलियों को पड़ रहा भरी, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार


गडचिरोली: नक्सलियों द्वारा अवैध रूप से जमा किये गए 2000 की नोटों को बदलवाने में मदद करने वाले दो संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रोहित मंगू कोरसा (24, जिला ढोडुर, जिला एटापल्ली) और बिप्लव गितिश सिकदर (24, जिला पनावर, जिला कांकेर, छत्तीसगढ़) हैं। इस दौरान पुलिस ने दोनों के पास से 27 लाख 62 हजार रुपये बरामद हुए हैं, जिनमें 2000 के नोट भी शामिल हैं। 

केंद्र सरकार द्वारा 2000 के नोट को चलन से बंद करने के फैसले के बाद नक्सली सकते में हैं।  वे लगातार रंगदारी से वसूली गई रकम को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। इन नोटों को बदलवाना उन्हें भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। वहीं बुधवार को अहेरी पुलिस ने नक्सलियों के पैसे बदलने में मदद करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी व्यक्ति मोटरसाइकिल पर जा रहे थे तो अहेरी में पुलिस ने उन्हें रोककर जांच की तो उनके पास 27 लाख 62 हजार रुपये मिले। इसमें 12 लाख 14 हजार रुपये मूल्य के 2000 रुपये के 607 नोट, 16 लाख 36 हजार रुपये मूल्य के 500 रुपये के 3072 नोट और 1 हजार 400 रुपये मूल्य के 200 रुपये के 7 नोट शामिल हैं। 

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि ये पैसे नक्सलियों को बदले में दिये गये थे. दोनों के खिलाफ यूएपीए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अभियान) अनुज तारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अहेरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के मार्गदर्शन में की गई।