logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: पंचनामा में लापरवाही, अधिकारियों पर कार्रवाई करें


गड़चिरोली: जुन से अगस्त माह में हुई अतिवृष्टि व बाढ़ के चलते चामोर्शी तहसील के कुनघाड़ा रै. पटवारी कार्यालय अंतर्गत आनेवाले अनेक किसानों के  फसलों का भारी नुकसान हुआ है. लेकिन पंचनामा करनेवाले अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जाने से अनेक किसानों को सरकारी मदद से वंचित रहना पड़ रहा है. जिससे खेतों का पंचनामा करनेवाले संबंधित अधिकारियों के कार्य की जांच कर कार्रवाई करें, ऐसी मांग कुनघाड़ा रै. के किसानोंं ने आयोजित संवाददाता सम्मेलन में की है. 

किसानों ने बताया कि, अतिवृष्टि व बाढ़ से नुकसानग्रस्त किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिये खेती की संयुक्त मौका पंचनामा करने के लिये पटवारी, कृषि सवेक व ग्रामसेवक की नियुक्ति की गई थी. लेकिन संबंधित अधिकारी खेतों में न जाते हुए कार्यालय में बैठकर पंचनामा किये है. वहीं पंचनामा के माध्यम से सरकार को गुमराह किया गया है. इधर बड़े पैमाने पर फसलों का नुकसान होने के बाद भी अधिकारियों की लापरवाही के चलते नुकसानग्रस्त किसान मदद से वंचित है.

इस संदर्भ में जिलाधिश से शिकायत की गई है. लेकिन जिलाधिश ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. जिसके कारण किसानों को मदद से वंचित रहना पड़ रहा है. इस मामले की गंभीरता से जांच कर पंचनामा करनेवाले अधिकारियों पर कार्रवाई करें, ऐसी मांग किसानों ने की है. संवाददाता सम्मेलन में पूर्व जिप सभापति प्रा. रमेश बारसागड़े, पूर्व पंस सभापति आनंद भांड़ेकर, पूर्व सरपंच अविनाश चलाख, समेत किसान पंढरी दुधबले, विनोद दुधबले, श्रावण भांड़ेकर, शामराव दुधबले, रमेश कोठारे, वासुदेव वाघाड़े आदि उपस्थित थे.