logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: 75 लाख के इनामी नक्सली रूपेश माडवी इनकाउंटर में ढेर


गडचिरोली: जाहल नक्सली नेता गिरिधर के आत्मसमर्पण के बाद नक्सलियों की सजा के लिए बनी स्पेशल डिविजनल कमेटी के सदस्य और कंपनी 10 के कमांडर रूपेश मडावी को मुठभेड़ में मार गिराया गया है. 23 सितंबर को महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर छत्तीसगढ़ पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें एक महिला समेत तीन नक्सली मारे गये. इसमें रूपेश भी शामिल है. उस पर तीन राज्यों में 75 लाख से ज्यादा का इनाम था. वह गढ़चिरौली जिले के नक्सली आंदोलन में एक प्रमुख नक्सली नेता के रूप में जाना जाता था। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 23 सितंबर को छत्तीसगढ़ पुलिस को सुकमा जिले के चिंतलनार पुलिस सीमा के अंतर्गत आने वाले करकानागुड़ा, अबुजमाड़ वन क्षेत्र, जो गढ़चिरौली जिले की सीमा के करीब है, में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके आधार पर डीआरजी, बस्तर फाइटर और कोबरा बटालियन के जवानों ने इस इलाके में संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाया.

इसी दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस बार दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई. ये मुठभेड़ करीब चार घंटे से चल रही थी. घने जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भाग निकले. पुलिस ने मुठभेड़ स्थल की तलाशी ली तो देर रात तीन नक्सलियों के शव मिले. 24 सितंबर की सुबह मृत नक्सलियों की पहचान की गई. इनमें रूपेश मडावी (47) और जगदीश शामिल हैं.